Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बिहार के बेगूसराय में अपराधियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी के मामा को मारी गोली

पुलिस के मुताबिक, मलिक सहनी दुकान बंद कर लौट रहे थे तभी हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान एक गोली सहनी के पैर में लग गई और वह बेहोश होकर वहीं गिर गए। इसके बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

21 Mar 2025

बिहार के बेगूसराय में अपराधियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी के मामा को मारी गोली

पटना। बिहार के बेगूसराय में अपराधियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री और मुजफ्फरपुर के सांसद डॉ. राजभूषण चौधरी के मामा मलिक सहनी को गुरुवार देररात गोली मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया है। यह घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव स्थित भगवती स्थान चौक की है। मलिक सहनी अपनी दुकान बंद कर रहे थे, तभी फायरिंग हुई और गोली उन्हें लग गई।

पुलिस के मुताबिक, मलिक सहनी दुकान बंद कर लौट रहे थे तभी हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान एक गोली सहनी के पैर में लग गई और वह बेहोश होकर वहीं गिर गए। इसके बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। सहनी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बताया जाता है कि मलिक सहनी केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी के चचेरे मामा हैं। पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि पिछले दिन उनके पुत्र के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के कारण अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। सहनी के पुत्र विशाल कुमार ने बताया कि एक दिन पहले ही गांव के रहने वाले अपराधी ने रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न देने पर उसने गालियां दी और मारपीट की। बीती रात तीन अपराधी एक बाइक से आए और अंधाधुंध फायरिंग की। एक गोली उनके पिता को लग गई।

एसपी मनीष ने आज बताया कि तीन बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया गया। एक बाइक जब्त कर ली गई। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बिहार के बेगूसराय में अपराधियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री राज
पुलिस के मुताबिक, मलिक सहनी दुकान बंद कर लौट रहे थे तभी हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान एक गोली सहनी के पैर में लग गई और वह बेहोश होकर वही





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News